Chapter 2 तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य Class 11 इतिहास
प्रश्न 1. यदि आप रोम साम्राज्य में रहे होते तो कहाँ रहना पसन्द करते-नगरों में या ग्रामीण क्षेत्र में? कारण बताइए।
उत्तर यदि मैं रोम साम्राज्य में निवास कर रहा होता तो नगरीय क्षेत्र में ही रहना पसन्द करता, क्योंकि
(i) राम साम्राज्य नगरों का साम्राज्य था। ऐसे में वहाँ गाँवों का बहुत कम महत्त्व था।(ii) रोम साम्राज्य में नगरों का शासन स्वतन्त्र होता था। इससे व्यक्तित्व के विकास में सहायता मिलती।
(iii) सबसे बड़ा लाभ यह होता कि वहाँ खाद्य पदार्थों की कमी नहीं होती और अकाल के दिनों में भी भोजन प्राप्त हो सकता था।
(iv) नगरों में ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में अन्य सुविधाएँ अधिक और अच्छी थीं।
प्रश्न.2. इस अध्याय में उल्लिखित कुछ छोटे शहरों, बड़े नगरों, समुद्रों और प्रांतों की सूची बनाइए और उन्हें नक्शों पर खोजने की कोशिश कीजिए। क्या आप अपने द्वारा बनाई गई सूची में संकलित किन्हीं तीन विषयों के बारे में कुछ कह सकते हैं?
उत्तर
(i) छोटे शहर व बड़े नगर: कार्थेज, सिकंदरिया, एंटिऑक, रोम, कुंस्तुनतुनिया, बगदाद, दमिश्क आदि।
(ii) समुद्र: भूमध्य सागर, काला सागर, लाल सागर, कैस्पियन सागर, फ़ारस की खाड़ी आदि।
(iii) नदियाँ: राइन नदी, डेन्यूब नदी, दजला नदी, फरात नदी, नील नदी आदि।
प्रश्न.3. कल्पना कीजिए कि आप
रोम की एक गृहिणी हैं जो घर की जरूरत की वस्तुओं की खरीददारी की सूची बना रही हैं।
अपनी सूची में आप कौन-सी वस्तुएँ शामिल करेंगी?
उत्तर
(i) खाद्य सामग्री: रोटी, मक्खन, अंगूरी शराब, बिस्कुट, जैतून का तेल, अंडे, दूध, मांस, चीनी, तेल आदि।
(ii) पहनने
योग्य सामग्री: स्त्री व पुरुष दोनों के पहनने के लिए वस्त्र, स्वर्ण व चाँदी के गहने आदि।
(iii) सफाई करने
हेतु सामग्री: कपड़े धोने और नहाने का साबुन, झाडू आदि।
0 Comments