हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान PRACTICE PAPER (2023-24) CLASS : 10th (Secondary) Code-C

 

सेक्शन A (बहुविकल्पीय प्रश्न – प्रत्येक 1 अंक)

  1. निम्नलिखित में से किसको "मिसाइल मैन" कहा जाता है? उत्तर: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

  2. भारतीय संविधान कब बनकर तैयार हुआ? उत्तर: 26 नवम्बर, 1949

  3. इंडिया हाउस के संस्थापक कौन थे? उत्तर: श्यामजी कृष्ण वर्मा

  4. 'दिल्ली चलो' और 'जय हिंद' का नारा किसने दिया? उत्तर: सुभाष चन्द्र बोस

  5. जैन दर्शन में कितने तीर्थंकर हुए हैं? उत्तर: 24

  6. सरस्वती-सिंधु सभ्यता के किस पुरास्थल से फियांस की कार्यशाला के प्रमाण मिले हैं? उत्तर: मानहेरू

  7. निम्नलिखित में से कौन सा उपाय मृदा अपरदन रोकने में सहायक नहीं है? उत्तर: वनोन्मूलन (वनों को काटना)

  8. निम्न में से कौन सा पत्तन पश्चिमी तट पर स्थित नहीं है? उत्तर: तूतीकोरन

  9. भारत की इलेक्ट्रॉनिक राजधानी किस शहर को कहा जाता है? उत्तर: बेंगलूरू

  10. श्रीलंका की आबादी में सिंहली समूह का प्रतिशत कितना है? उत्तर: 74%

  11. सरकार के अंग कौन-कौन से हैं? उत्तर: विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका (उपरोक्त सभी)

  12. संघीय शासन व्यवस्थाएँ कितने तरीकों से गठित होती हैं? उत्तर: दो

  13. 'आन्तरिक विविधता' को ध्यान में रखकर संघ बनाने का उदाहरण कौन है? उत्तर: भारत

  14. स्थानीय स्वशासन सरकार में स्त्रियों के लिए कितने प्रतिशत स्थान आरक्षित हैं? उत्तर: 33%

  15. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में हिन्दुओं की आबादी कितनी है? उत्तर: 79.8%

  16. चीन किस प्रकार की व्यवस्था का उदाहरण है? उत्तर: एक-दलीय व्यवस्था

  17. 14-15 वर्ष के स्कूल जाने वाले बच्चों का प्रतिशत किस सूचकांक से जाना जाता है? उत्तर: निवल उपस्थिति अनुपात

  18. निम्न में से कौन संगठित क्षेत्र की गतिविधि नहीं है? उत्तर: अपने खेत में सिंचाई करता किसान

  19. ऋण के औपचारिक स्रोत में क्या शामिल नहीं है? उत्तर: मालिक

  20. विश्व उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: 15 मार्च

सेक्शन B (बहुत लघु उत्तरीय प्रश्न – प्रत्येक 2 अंक)

  1. जिगुरात क्या होते हैं? उत्तर: सुमेर नगरों में पिरामिड आकार के ऊँचे मंदिरों को जिगुरात कहा जाता है।

  2. वैदिक दर्शन के चार महत्वपूर्ण स्रोत कौन से हैं? उत्तर: वेद, ब्राह्मण, आरण्यक, उपनिषद।

  3. बहुउद्देशीय परियोजनाएँ क्या हैं? उत्तर: वे परियोजनाएँ जो एक से अधिक उद्देश्यों की पूर्ति करती हैं।

  4. वाणिज्यिक कृषि क्या है? उत्तर: उच्च उत्पादक बीजों, रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग से की जाने वाली कृषि।

  5. संगठित क्षेत्रक से क्या अभिप्राय है? उत्तर: जहाँ रोजगार, वेतन और कार्य निश्चित व नियमित हों।

  6. सामुदायिक सरकार का अर्थ बताइए। उत्तर: एक जाति, भाषा या सांस्कृतिक समूह द्वारा चुनी गई सरकार।

सेक्शन C (केस स्टडी – प्रत्येक 4 अंक)

  1. भारत में सरकार कितने स्तरों पर पाई जाती है? उत्तर: केन्द्र, राज्य और स्थानीय – तीन स्तर।

  2. 2013-14 में भारत के GDP में सबसे अधिक योगदान किस क्षेत्र का रहा? उत्तर: तृतीयक क्षेत्रक (सेवा क्षेत्र)।

सेक्शन D (लघु उत्तरीय प्रश्न – प्रत्येक 3 अंक)

  1. दांडी यात्रा के विषय में बताइए। उत्तर: 12 मार्च 1930 को गांधीजी ने साबरमती आश्रम से दांडी तक यात्रा की और 6 अप्रैल को नमक कानून तोड़ा।

  2. भारतीय विदेश नीति के प्रमुख स्तंभ कौन से थे? उत्तर: पंचशील, गुटनिरपेक्षता, स्वतंत्र विदेश नीति, राष्ट्रहित सर्वोपरि।

  3. कृषि और उद्योग किस प्रकार साथ-साथ बढ़ रहे हैं? उत्तर: उद्योग कृषि से कच्चा माल लेते हैं और कृषि में नई तकनीक को बढ़ावा देते हैं।

  4. भारत में सड़क परिवहन की समस्याएँ बताइए। उत्तर: 50% सड़कें कच्ची हैं, राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या कम है, गुणवत्तापूर्ण सड़कें नहीं हैं।

  5. संघीय शासन व्यवस्था किन स्तरों पर गठित होती है? उत्तर: केन्द्र और राज्य स्तर पर।

सेक्शन E (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – प्रत्येक 5 अंक)

  1. साम्राज्यवाद के भारत पर नकारात्मक प्रभाव बताइए। उत्तर: गाँवों की अर्थव्यवस्था का पतन, आर्थिक शोषण, हस्तशिल्प उद्योगों का नष्ट होना, आयात को बढ़ावा, पश्चिमी शिक्षा का लागू होना। अथवा 1857 की क्रांति के कारण: अंग्रेजी कंपनी की शोषणकारी नीतियाँ, हस्तशिल्प उद्योगों का नाश, सामाजिक व सैनिक भेदभाव, धर्म और संस्कृति का उपहास, चर्बी वाले कारतूस।

  2. गेहूँ की उपज के लिए उपयुक्त परिस्थितियाँ बताइए। उत्तर: 10°-20° तापमान, 50-75 सेमी वर्षा, समतल भूमि, दोमट मिट्टी, अधिक श्रम व पूंजी की आवश्यकता। अथवा भारत में सौर ऊर्जा की संभावनाएँ: थार मरुस्थल, माधोपुर संयंत्र, ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोग, घरेलू व सड़क प्रकाश।

  3. लोकतन्त्र किस तरह उत्तरदायी व वैध सरकार बनाता है? उत्तर: जनता के चुने हुए प्रतिनिधि, जनता के अनुरूप नीति निर्माण, सांसद जनता के प्रति उत्तरदायी, नियमित चुनाव, बहुमत का शासन। अथवा राजनीतिक दलों को मजबूत बनाने के सुझाव: निष्पक्ष चुनाव, योग्य व्यक्ति का चुनाव, जनमत का सम्मान, स्वतंत्र चुनाव आयोग, राजनीतिक जागरूकता।

  4. बैंक किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं? उत्तर: जमा पूंजी सुरक्षित रखते हैं, ब्याज देते हैं, कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराते हैं, रोजगार देते हैं, घर व उद्योग हेतु ऋण देते हैं। अथवा वैश्वीकरण का प्रभाव असमान है – धनी उपभोक्ता को लाभ, छोटे उत्पादक प्रभावित, शहरों को अधिक फायदा, शिक्षित व कुशल लोगों को लाभ।

सेक्शन F (मानचित्र आधारित प्रश्न – 5 अंक)

प्रश्न 38 (विश्व मानचित्र)

निम्नलिखित की स्थिति अंकित कीजिए: (i) मिस्र की सभ्यता (ii) चीन की सभ्यता

उत्तर: (i) मिस्र की सभ्यता – नील नदी के किनारे, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका (Egypt)। (ii) चीन की सभ्यता – ह्वांग-हो (पीली नदी) घाटी, पूर्वी एशिया (China)।

प्रश्न 38 (भारत मानचित्र)

निम्नलिखित की स्थिति अंकित कीजिए: (i) हड़प्पा (ii) लोथल (iii) कालीबंगा

उत्तर: (i) हड़प्पा – पंजाब (वर्तमान पाकिस्तान) में स्थित। (ii) लोथल – गुजरात राज्य में स्थित। (iii) कालीबंगा – राजस्थान राज्य में घग्गर नदी के किनारे स्थित।

Post a Comment

0 Comments

"
"