हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान PRACTICE PAPER (2023-24) CLASS : 10th (Secondary) Code :B

 PRACTICE PAPER (2023-24)  

CLASS : 10th (Secondary) 

Code :B

सेक्शन A (बहुविकल्पीय प्रश्न – प्रत्येक 1 अंक)

प्रश्न 1: सरस्वती-सिन्धु सभ्यता का कौन-सा पुरास्थल हरियाणा में स्थित है? उत्तर: राखीगढ़ी, बनावली, मित्ताथल – उपरोक्त सभी

प्रश्न 2: सरस्वती-सिन्धु सभ्यता के किस स्थल से जुते हुए खेत के साक्ष्य मिले हैं? उत्तर: कालीबंगा

प्रश्न 3: रोमन सभ्यता में युद्ध का देवता कौन था? उत्तर: मार्स

प्रश्न 4: भारतीय संगीत का मूल कौन-सा वेद है? उत्तर: सामवेद

प्रश्न 5: ईसाई मत का प्रमुख कौन कहलाता है? उत्तर: पोप

प्रश्न 6: चंदावर का युद्ध कब हुआ था? उत्तर: 1194 ई०

प्रश्न 7: एजेंडा-21 का उद्देश्य क्या था? उत्तर: भूमंडलीय सतत् पोषणीय विकास हासिल करना

प्रश्न 8: भारत की प्रमुख अखाद्य फसल कौन-सी है? उत्तर: रबड़

प्रश्न 9: सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उपक्रम अपने इस्पात को किसके माध्यम से बेचते हैं? उत्तर: सेल (SAIL)

प्रश्न 10: बेल्जियम में सामुदायिक सरकार का चुनाव कौन करता है? उत्तर: एक ही भाषा बोलने वाले लोग

प्रश्न 11: बहुसंख्यकवाद के कारण किस देश में गृहयुद्ध हुआ? उत्तर: श्रीलंका

प्रश्न 12: संविधान की आठवीं अनुसूची में हिन्दी के अतिरिक्त कितनी भाषाओं को मान्यता दी गई है? उत्तर: 22

प्रश्न 13: निम्नलिखित में से कौन-सा विषय संघ सूची का है? उत्तर: विदेशी मामले

प्रश्न 14: "धर्म को राजनीति से कभी भी अलग नहीं किया जा सकता" किसने कहा? उत्तर: महात्मा गांधी

प्रश्न 15: निम्नलिखित में से कौन-सा एक क्षेत्रीय दल है? उत्तर: डी.एम.के.

प्रश्न 16: एक राजनीतिक दल के कितने प्रमुख हिस्से होते हैं? उत्तर: 3

प्रश्न 17: भारत की GDP में सबसे अधिक योगदान कौन-सा क्षेत्र करता है? उत्तर: तृतीयक क्षेत्र

प्रश्न 18: विषम विकल्प की पहचान करें – डाकिया, मोची, सैनिक, पुलिस। उत्तर: मोची

प्रश्न 19: एक रुपये का नोट कैसी मुद्रा है? उत्तर: वास्तविक

प्रश्न 20: वैश्वीकरण को संभव बनाने वाला सबसे प्रमुख कारक क्या है? उत्तर: संचार प्रौद्योगिकी

सेक्शन B (बहुत लघु उत्तरीय प्रश्न – प्रत्येक 2 अंक)

प्रश्न 21: तराईन का प्रथम युद्ध कब और किसके बीच हुआ? उत्तर: 1191 ई० में पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच।

प्रश्न 22: आर्थिक नियोजन का अर्थ बताइए। उत्तर: आर्थिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना।

प्रश्न 23: सतत् पोषणीय आर्थिक विकास का अर्थ बताइए। उत्तर: ऐसा विकास जो पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना किया जाए।

प्रश्न 24: राजस्थान के लोग वर्षा जल का किस प्रकार उपयोग करते हैं? उत्तर: घरों के टैंक में संग्रहण, ढलवा छत से पाइप द्वारा टैंक में पहुँचाना, प्रथम वर्षा का जल संग्रहित नहीं करना।

प्रश्न 25: राष्ट्रीय आय किसे कहते हैं? उत्तर: किसी देश में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं से प्राप्त आय जिसमें विदेशी आय भी शामिल हो।

प्रश्न 26: भारत में शक्तियों के विकेन्द्रीकरण की आवश्यकता क्यों है? उत्तर: सत्ता में समान भागीदारी और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान।

सेक्शन C (केस स्टडी – प्रत्येक 4 अंक)

प्रश्न 27: सत्ता का विकेन्द्रीकरण क्या है और इसके पीछे सोच क्या है? उत्तर:

  • सत्ता का विभिन्न स्तरों पर बँटवारा
  • स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान
  • सत्ता में समान भागीदारी
  • महिलाओं के लिए 33% पद आरक्षित

प्रश्न 28: स्वयं सहायता समूह की विशेषताएँ बताइए। उत्तर:

  • 15 से 20 सदस्य
  • निर्णय समूह के लोग लेते हैं
  • कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध
  • गरीब ग्रामीण और महिलाओं को लाभ

सेक्शन D (लघु उत्तरीय प्रश्न – प्रत्येक 3 अंक)

प्रश्न 29: सरस्वती-सिन्धु सभ्यता की सड़कों की व्यवस्था कैसी थी? उत्तर: नगर को खण्डों में बाँटती थीं, चौड़ी थीं, कच्ची थीं, किनारे कूड़ेदान रखे थे।

प्रश्न 30: वैदिक दर्शन का महत्व बताइए। उत्तर: लोभ-मोह से दूर रहकर कर्तव्य पालन, शाश्वत दर्शन, जीवन जीने की कला।

प्रश्न 31: पहाड़ी क्षेत्रों में मृदा अपरदन रोकने के उपाय बताइए। उत्तर: वृक्षारोपण, सीढ़ीदार खेती, रक्षक मोखला बनाना, नदियों किनारे पेड़ लगाना।

प्रश्न 32: भारत में जैव विविधता को कम करने वाले कारक बताइए। उत्तर: वनों की कटाई, अवैध शिकार, वैश्विक तापमान वृद्धि।

प्रश्न 33: लोकतन्त्र के गुण बताइए। उत्तर: व्यक्ति की गरिमा बनी रहती है, नागरिकों में समानता बढ़ती है, सही निर्णय लिए जाते हैं।

सेक्शन E (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – प्रत्येक 5 अंक)

प्रश्न 34: जैन धर्म और बौद्ध धर्म में समानताएँ बताइए। उत्तर:

  • दुखों का कारण लालसा बताया
  • कर्म, सिद्धान्त व पुनर्जन्म में विश्वास
  • अहिंसा पर बल
  • मोक्ष की प्राप्ति उद्देश्य
  • नैतिक चरित्र पर बल

प्रश्न 35: बहुउद्देशीय परियोजनाओं के लाभ और हानि बताइए। उत्तर: लाभ: जल विद्युत उत्पादन, सिंचाई हेतु पानी, मछली पालन। हानि: नदियों का प्राकृतिक बहाव अवरुद्ध, राज्यों में तनाव, पर्यावरण को नुकसान।

प्रश्न 36: संघीय व्यवस्था की विशेषताएँ बताइए। उत्तर:

  • सरकारें दो या अधिक स्तर पर
  • अलग-अलग सरकारें एक ही शासन समूह पर कार्य करती हैं
  • लिखित संविधान
  • शक्ति का विभाजन उच्च व निम्न स्तर पर
  • संविधान की सर्वोच्चता

प्रश्न 37: उपभोक्ता शोषण के तरीके बताइए। उत्तर:

  • मूल्य से अधिक दाम लेना
  • भ्रामक प्रचार करना
  • कम तोलना
  • मिलावट करना
  • जमाखोरी और काला बाजारी करना

सेक्शन F (मानचित्र आधारित प्रश्न – 5 अंक)

प्रश्न 38 (क): दिए गए विश्व के मानचित्र पर यूनानी सभ्यता और रोमन सभ्यता अंकित कीजिए। उत्तर:

  • यूनानी सभ्यता – ग्रीस क्षेत्र में
  • रोमन सभ्यता – इटली क्षेत्र में

प्रश्न 38 (ख): भारत के मानचित्र पर निम्न स्थान अंकित कीजिए –

  1. बोकारो कोयला खदान
  2. नोएडा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क
  3. न्यू मैंगलोर बंदरगाह

उत्तर:
  • बोकारो कोयला खदान – झारखण्ड राज्य में
  • नोएडा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क – उत्तर प्रदेश (दिल्ली के पास)
  • न्यू मैंगलोर बंदरगाह – कर्नाटक राज्य में


Post a Comment

0 Comments

"
"