=================================================
HARYANA BOARD OF SCHOOL EDUCATION, BHIWANI
=================================================
इतिहास - 12
रोल नं. -------------------------- समय : 3:00 घंटे
पूर्णांक : 80
निर्देश :
इस प्रश्न-पत्र में कुल 36 प्रश्न हैं, जो कि पाँच खण्डों 'क', 'ख', 'ग', 'घ' तथा 'ङ' में विभक्त हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य है।
खण्ड 'क' में प्रश्न संख्या 1 से 21 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का हैं। निर्देशानुसार इन प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
खण्ड 'ख' में प्रश्न संख्या 22 से 29 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का हैं। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 60-80 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
खण्ड 'ग' में प्रश्न संख्या 30 से 32 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 8 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 300-350 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
खण्ड 'घ' में प्रश्न 33 से 35 तक चार उप प्रश्नों के साथ स्रोत आधारित प्रश्न है और प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का हैं।
खण्ड 'ङ' में प्रश्न संख्या 36 मानचित्र आधारित है, जिसमें 5 अंक हैं। मानचित्र को उत्तर-पुस्तिका के साथ संलग्न करें।
खण्ड क
1. वर्तमान में राखीगढ़ी किस राज्य में स्थित है?
(क) राजस्थान
(ख) हरियाणा
(ग) उत्तर प्रदेश
(घ) गुजरात
2. अर्थशास्त्र का लेखक कौन है?
(क) चंद्रगुप्त मौर्य
(ख) कौटिल्य
(ग) कल्हण
(घ) बाणभट्ट
3. प्रसिद्ध पुस्तक किताब-उल-हिंद के लेखक कौन है?
(क) अलबरूनी
(ख) इब्नबतूता
(ग) बर्नियर
(घ) कौटिल्य
4. सांची का स्तूप वर्तमान में कहाँ स्थित है?
(क) उत्तर प्रदेश
(ख) राजस्थान
(ग्र) मध्य प्रदेश
(घ) छत्तीसगढ़
5. हंपीनगर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
(क) कावेरी
(ख) तुंगभद्रा
(ग) कृष्णा
(घ) सतलुज
6. पांचवी रिपोर्ट ब्रिटिश संसद में कब पेश की गई?
(क) 1816 ई.
(ख) 1815 ई.
(ग) 1813 ई.
(घ) 1826 ई.
7. सामान्य सेवा भर्ती अधिनियम किस गवर्नर जनरल के शासनकाल में पारित किया गया?
(क) लॉर्ड डलहौजी
(ख) लॉर्ड वेलिंगटन
(ग) लॉर्ड कैनिंग
(घ) लॉर्ड लिनलिथगो
8. महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु कौन थे?
(क) स्वामी विवेकानंद
(ख) रविंद्र नाथ टैगोर
(ग) विनोबा भावे
(घ) गोपाल कृष्ण गोखले
निर्देशः निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द या वाक्य में दीजिए-
9. प्रभावती गुप्त कौन थी?
10. अंर्तविवाह से आप क्या समझते हैं?
11. इब्नबतूता किस सुल्तान के शासनकाल में भारत आया?
12. कॉलिंग मैकेंजी कौन था?
13. लाहौर अधिवेशन कब हुआ था?
निर्देशः रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्दों द्वारा कीजिए-
14. सम्राट अशोक द्वारा धम्म प्रचार के लिए नियुक्त अधिकारी कहलाता था।
15. दक्षिण भारत में विष्णु की उपासना करने वालों को कहा जाता था।
16. स्थायी बंदोबस्त प्रथा 1793 ई. में लागू की।
17. मंगल पांडे को फांसी में दी गई।
18. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना
निर्देशः नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है। इन दोनों कथनों को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए विकल्पों (a), (b), (c) एवं (d) में से उत्तर के रूप में सही विकल्प चुनिए।
19. अभिकथन (A): मनुस्मृति भारत का सबसे प्रसिद्ध विधिग्रन्थ है।
कारण (R) : इस ग्रन्थ में राजा को सीमा विवाद से बचने की सलाह दी गई हैं।
(a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) अभिकथन (A) सही है परन्तु कारण (R) सही नहीं है।
(d) कारण (R) सही है परन्तु अभिकथन (A) सही नहीं है।
20. अभिकथन (A): 1797 ई. बर्दवान में एक नीलामी की गई। बर्दवान के राजा द्वारा धारित अनेक महाल (भूसंपदाएँ) बेचे जा रहे थे।
कारण (R) : बर्दवान के राजा पर राजस्व की बड़ी भारी रकम बकाया थी, इसलिए उसकी संपदाएँ नीलाम की जाने वाली थीं।
(a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) अभिकथन (A) सही है परन्तु कारण (R) सही नहीं है।
(d) कारण (R) सही है परन्तु अभिकथन (A) सही नहीं है।
21. अभिकथन (A) असहयोग आंदोलन के दौरान गाँधी जी को मार्च, 1922 में राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
कारण (R) : उन पर जाँच की कार्यवाही की अध्यक्षता करने वाले जज जस्टिस सी. एन. ब्रुमफील्ड ने उन्हें सजा सुनाई।
(a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) अभिकथन (A) सही है परन्तु कारण (R) सही नहीं है।
(d) कारण (R) सही है परन्तु अभिकथन (A) सही नहीं है।
खण्ड ख (लघु-उत्तरीय प्रश्न)
22. हड़प्पाकालीन जीवन-निर्वाह के मुख्य तरीकों का वर्णन कीजिए।
अथवा
हड़प्पाकालीन कृषि प्रौद्योगिकी का वर्णन कीजिए।
23. अशोक के अभिलेखों के ऐतिहासिक महत्त्व पर टिप्पणी लिखिए।
24. महायान और हीनयान में तीन अंतर बताइए?
25. बर्नियर कौन था? उसकी पुस्तक का क्या नाम था ?
26. सूफ़ी शब्द से क्या अभिप्राय है?
अथवा
चिश्ती उपासना की तीन विधियों का वर्णन करे।
27. महानवमी डिब्या क्या था? यह किसलिए महत्त्वपूर्ण था?
28. मंगल पांडे कौन था?
29. चम्पारण सत्याग्रह पर एक टिप्पणी लिखिए।
अथवा
अहमदाबाद मिल हड़ताल पर एक संक्षिप्त नोट लिखिए।
खण्ड ग (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
30. हडप्पाई समाज में शासकों द्वारा किए जाने वाले सम्भावित कार्यों की चर्चा कीजिए।
अथवा
सिंधु घाटी सभ्यता की सामाजिक एवं धार्मिक विशेषताओं का वर्णन करें?
31. सिक्ख धर्म की प्रमुख शिक्षाओं का वर्णन कीजिए।
अथवा
चर्चा कीजिए कि अलवार, नयनार और वीरशैवों ने किस प्रकार जाति प्रथा की आलोचना प्रस्तुत की?
32. 1857 ई. के विद्रोह के परिणामों का विश्लेषण करें?
अथवा
1857 ई. विद्रोह के स्वरूप का वर्णन करें?
खण्ड घ (स्रोत आधारित प्रश्न)
33.
विवाह के आठ प्रकार
यहाँ मनुस्मृति से पहली, चौथी, पाँचवीं और छठी विवाह पद्धति का उदाहरण दिया जा रहा है: पहली-कन्या का दान बहुमूल्य वस्त्रों और अलंकारों से विभूषित कर उसे वेदज्ञ वर को दान दिया जाए जिसे पिता ने स्वयं आमंत्रित किया हो। चौथी-पिता वर-वधू युगल को यह कहकर संबोधित करता है कि करो।" तत्पश्चात वह वर का सम्मान कर उसे कन्या का दान करता है। "तुम साथ मिलकर अपने दायित्वों का पालन पाँचवी वर को वधू की प्राप्ति तब होती है जब वह अपनी क्षमता व इच्छानुसार उसके बांधवों को और स्वयं वधू को यथेष्ट धन प्रदान करता है। छठीं-स्त्री और पुरुष के बीच अपनी इच्छा से संयोग... जिसकी उत्पत्ति काम से है....
प्रश्नः
1. मनुस्मृति क्या है?
2. धर्मशास्त्रों में कितने प्रकार के विवाह का वर्णन किया गया है?
3. उस विवाह पद्धति का नाम बताइए जिसमें पिता वेदज्ञ वर से अपनी कन्या का विवाह करता है?
4. उस विवाह पद्धति का नाम बताइए जिसमें स्त्री और पुरूष के बीच अपनी इच्छा से संयोग होता है?
34, 1665 ई. में अपने राजस्व अधिकारी का औरंगजब के द्वारा दिये गए हुक्म की एक अशः
वे परगनाओं के अमीनों को निर्देश दें कि वे हर गाँव, हर किसान (आसामी) के बावत खेती के मौजूदा हालात (मौजूदात) पता करें, और बारीकी से उनकी जाँच करने के बाद सरकार के वित्तीय हितों (किफ़ायत) व किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए जमा निर्धारित करें।
प्रश्नः
1. औरंगजेब कौन था?
2. औरंगजेब ने अपने राजस्व अधिकारियों को क्या आदेश दिया था?
3. 'जमा' से क्या अभिप्राय है?
35. "जी नहीं, असली अल्पसंख्यक इस देश की जनता है"
जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रस्तुत किए गए उद्देश्य प्रस्ताव का स्वागत करते हुए एन.जी. रंगा ने कहा था-
महोदय, अल्पसंख्यकों के बारे में बातें हो रही हैं। असली अल्पसंख्यक कौन हैं? तथाकथित पाकिस्तानी प्रांतों में रहने वाले हिंदू, सिख और यहाँ तक मुसलमान भी अल्पसंख्यक नहीं हैं। जी नहीं, असली अल्पसंख्यक तो इस देश की जनता है। यह जनता इतनी दबी-कुचली और इतनी उत्पीड़ित है कि अभी तक साधारण नागरिक के अधिकारों का लाभ भी नहीं उठा पा रही है। स्थिति क्या है? आप आदिवासी इलाकों में जाइए। उनके अपने कानूनों, उनके जनजातीय कानूनों, उनकी जमीन को उनसे नहीं छीना जा सकता। लेकिन हमारे व्यापारी वहाँ जाते हैं, और तथाकथित मुक्त बाजार के नाम पर उनकी जमीन छीन लेते हैं। भले ही कानून जमीन की इस बेदखली के खिलाफ हो, व्यापारी इन आदिवासियों को तरह-तरह के बंधनों में जकड़कर गुलाम बना लेते हैं और पीढ़ी-दर-पीढ़ी दासता के नर्क में ढकेल देते हैं। आइए अब आम गाँव वालों को देख लेते हैं। वहाँ सूदखोर पैसा लेकर जाता है और गाँव वालों को अपनी जेब में डाल लेता है। वहाँ ज़मींदार हैं और मालगुजार व अन्य विभिन्न लोग हैं जो इन गरीब देहातियों का शोषण करते हैं। इन लोगों में मूलभूत शिक्षा तक नहीं है। असली अल्पसंख्यक यही लोग हैं जिन्हें सुरक्षा और सुरक्षा का आश्वासन मिलना चाहिए। उन्हें आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केवल इस प्रस्ताव से काम चलने वाला नहीं है...।
प्रश्नः
1. इस उद्धरण को पढ़ने के बाद आप असली अल्पसंख्यक किसे कहेंगे?
2. आदिवासी इलाकों में आदिवासियों की जमीन किस वर्ग के लोग छीन रहे हैं?
3. "असली अल्पसंख्यक इस देश की जनता है" एन.जी. रंगा के इस कथन का विश्लेषण कीजिए।
खण्ड ङ (मानचित्र कार्य)
36. दिए गए भारत के राजनीतिक रेखा मानचित्र पर निम्न स्थानों को उनके नाम के साथ अंकित कीजिए-
(i) हड़प्पा सभ्यता का सबसे उत्तरी दिशा में स्थित स्थल कौन सा है?
(ii) मत्स्य।
(iii) वह स्थान जहां महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था।
(iv) मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह कहाँ स्थित है?
(v) वह स्थान जहाँ पर जालियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था।

0 Comments