BSEH Practice Paper (March 2024) – Code D
सामान्य निर्देश
- प्रश्न पत्र पाँच खंडों में विभाजित है – क, ख, ग, घ और ड।
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- उत्तर लिखते समय प्रश्न संख्या अवश्य लिखें।
- मानचित्र प्रश्न के लिए उत्तर पुस्तिका के साथ मानचित्र संलग्न करें।
✦ खंड – क (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) [1×21 = 21 अंक]
प्रश्न 1. हड़प्पा सभ्यता में मिट्टी के हल के अवशेष कहां से मिले? उत्तर – बनावली (हरियाणा में स्थित, यहाँ से मिट्टी के हल के प्रतिरूप मिले जो कृषि प्रणाली का प्रमाण देते हैं।)
प्रश्न 2. एक उन्नत जल प्रबंधन व्यवस्था का सबसे कहां से प्राप्त हुआ? उत्तर – धोलावीरा (गुजरात में स्थित, यहाँ जलाशयों और जल प्रबंधन की अद्भुत व्यवस्था मिली।)
प्रश्न 3. हर्यक वंश का संस्थापक कौन था? उत्तर – बिंबिसार (मगध साम्राज्य का विस्तार करने वाला शासक।)
प्रश्न 4. कुषाण काल में कला का प्रमुख केंद्र था – उत्तर – मथुरा (यहाँ से मूर्तिकला और बौद्ध प्रतिमाओं के प्रमाण मिले।)
प्रश्न 5. महरौली का लौह स्तम्भ किसने बनवाया? उत्तर – चंद्रगुप्त द्वितीय (गुप्तकालीन धातुकला का अद्भुत उदाहरण।)
प्रश्न 6. बर्नियर ने किस शासक के दरबार में चिकित्सक के रूप में कार्य किया? उत्तर – दारा शिकोह (मुगलकालीन दरबार में फ्रांसीसी यात्री बर्नियर ने सेवा दी।)
प्रश्न 7. तमिलनाडु में शिव भक्तों को क्या कहा जाता था? उत्तर – नयनार (भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत।)
प्रश्न 8. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का उद्घाटन कब हुआ? उत्तर – 1916 (मदन मोहन मालवीय के प्रयासों से स्थापित।)
प्रश्न 9. अष्टाध्यायी का लेखक कौन था? उत्तर – पाणिनि (संस्कृत व्याकरण का महान ग्रंथ।)
प्रश्न 10. अमरावती का स्तूप कहां स्थित है? उत्तर – आंध्र प्रदेश
प्रश्न 11. यूनेस्को द्वारा हंपी को कब विश्व पुरातत्व स्थल घोषित किया गया? उत्तर – 1986
प्रश्न 12. 16वीं–17वीं सदी में कितने प्रतिशत लोग गांव में रहते थे? उत्तर – 85%
प्रश्न 13. स्वराज दल की स्थापना कब और किसने की थी? उत्तर – 1923, चितरंजन दास
प्रश्न 14. हिंद स्वराज पुस्तक के लेखक कौन थे? उत्तर – महात्मा गांधी
प्रश्न 15. संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? उत्तर – भीमराव अंबेडकर
प्रश्न 16. गजपति वंश का शासन कहां था? उत्तर – उड़ीसा
प्रश्न 17. पैदल डाक व्यवस्था को क्या कहा जाता था? उत्तर – दावा
प्रश्न 18. इंडिया ऑफिस की स्थापना कहां हुई थी? उत्तर – मद्रास
प्रश्न 19. अभिकथन (A): सांची में जातकों से जानवरों की कई कहानियाँ ली गई हैं। कारण (R): लोगों को बौद्ध धर्म की तरफ आकर्षित करने के लिए जानवरों का उत्कीर्णन किया गया था। उत्तर – विकल्प (a) अभिकथन और कारण दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
प्रश्न 20. अभिकथन (A): 12वीं शताब्दी में भक्ति आंदोलन बासवन्ना के नेतृत्व में चलाया गया था। कारण (R): बासवन्ना के अनुयायी वीरशैव और लिंगायत कहलाए। उत्तर – विकल्प (a) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
प्रश्न 21. अभिकथन (A): 13 दिसंबर 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने संविधान सभा के सामने उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया। कारण (R): यह एक ऐतिहासिक प्रस्ताव था जिसमें स्वतंत्र भारत के संविधान के मूल आदेशों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई थी। उत्तर – विकल्प (d) कारण सही है परन्तु अभिकथन सही नहीं है।
✦ खंड – ख (लघु उत्तरीय प्रश्न) [3×6 = 18 अंक]
प्रश्न 22. महायान और हीनयान में तीन अंतर बताइए। उत्तर – (i) महायान ग्रंथ संस्कृत में, हीनयान ग्रंथ पालि में। (ii) महायान में मूर्ति पूजा, हीनयान में बुद्ध को आदर्श माना गया। (iii) महायान नया सम्प्रदाय, हीनयान प्राचीन सम्प्रदाय।
अथवा – त्रिरत्न से आपका क्या अभिप्राय है? उत्तर – सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चरित्र को त्रिरत्न कहा जाता है।
प्रश्न 23. भारत में परिवार व्यवस्था की तीन विशेषताएँ लिखिए। उत्तर – (i) संयुक्त परिवार व्यवस्था प्रचलित थी। (ii) सबसे बुजुर्ग व्यक्ति मुखिया होता था। (iii) सभी सदस्यों के उत्तरदायित्व निश्चित होते थे।
प्रश्न 24. संत कबीर के साहित्य का वर्णन कीजिए। उत्तर – (i) कबीर बीजक – कबीर पंथियों द्वारा संरक्षित। (ii) कबीर ग्रंथावली – दादू पंथियों से संबंधित। (iii) आदिग्रंथ साहिब – कबीर के पद संकलित।
प्रश्न 25. स्थायी बंदोबस्त अथवा इस्तमरारी व्यवस्था का वर्णन कीजिए। उत्तर – 1793 ई. में लॉर्ड कार्नवालिस द्वारा बंगाल में लागू। जमींदारों को निश्चित भूमिकर देना होता था, न देने पर जमींदारी नीलाम होती थी।
प्रश्न 26. अहमदाबाद मिल हड़ताल पर संक्षिप्त नोट लिखिए। उत्तर – 1918 में गांधीजी के नेतृत्व में मजदूरों ने बोनस हेतु हड़ताल की। गांधीजी ने पहली बार अनशन किया। अंततः मालिकों ने 35% भत्ता दिया।
प्रश्न 27. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार कौन-कौन से हैं? उत्तर – समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता, शोषण के विरुद्ध अधिकार, सांस्कृतिक व शैक्षणिक अधिकार, संवैधानिक उपचार का अधिकार।
अथवा – भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएँ लिखिए। उत्तर – लिखित एवं विस्तृत संविधान, मौलिक अधिकार, धर्मनिरपेक्ष राज्य, व्यस्क मताधिकार।
✦ खंड – ग (स्रोत आधारित प्रश्न) [3×4 = 12 अंक]
प्रश्न 28. 28.1 नेहरू समाजवाद के विषय में किस देश से प्रभावित हुए? – सोवियत संघ 28.2 नेहरू कांग्रेस अध्यक्ष कब बने? – 1936 ई. 28.3 दो समाजवादी नेताओं के नाम – जयप्रकाश नारायण, नरेन्द्र देव
प्रश्न 29. 29.1 डोमिंगो पेस कौन था? – पुर्तगाली यात्री 29.2 वह किस शहर का वर्णन करता है? – विजयनगर 29.3 उसने क्या वर्णन किया? – पर्वतों के बीच स्थित सुंदर उपवन, झीलें और राजा के महल के पास खजूर का बगीचा।
प्रश्न 30. 30.1 प्रभावती गुप्त कौन थी? – चंद्रगुप्त द्वितीय की पुत्री 30.2 उसने किसे और क्या आदेश दिया? – गाँववासियों, कृषकों व ब्राह्मणों को आचार्य चनालस्वामी के आदेश मानने को कहा।
✦ खंड – घ (निबंधात्मक प्रश्न) [3×8 = 24 अंक]
प्रश्न 31. हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख स्थलों का संक्षेप में वर्णन कीजिए। उत्तर – (i) हड़प्पा – पाकिस्तान के मोटेगुमरी जिले में, खोज 1921 में दयाराम साहनी ने की। (ii) मोहनजोदड़ो – सिंधु नदी के किनारे, खोज 1922 में राखलदास बनर्जी ने की। यहाँ से नृत्य करती हुई कांस्य मूर्ति, स्नानागार, अन्नागार मिले। (iii) लोथल – गुजरात में, यहाँ से बंदरगाह के प्रमाण मिले। (iv) कालीबंगा – राजस्थान में, यहाँ से जुते हुए खेत और काली चूड़ियों के प्रमाण मिले। (v) बनावली – हरियाणा में, यहाँ से मिट्टी के हल के प्रतिरूप मिले। (vi) शोर्तुघई – अफगानिस्तान में, यहाँ नहरों के अवशेष मिले। (vii) धोलावीरा – गुजरात में, यहाँ जलाशय और जल प्रबंधन व्यवस्था मिली। अन्य स्थल – राखीगढ़ी, नागेश्वर, बालाकोट आदि।
अथवा – मोहनजोदड़ो के उत्खनन से प्राप्त विशाल स्नानागार की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए। उत्तर – (i) दुर्ग क्षेत्र में आँगन में बना आयताकार जलाशय। (ii) लंबाई 11.88 मीटर, चौड़ाई 7.1 मीटर, गहराई 2.45 मीटर। (iii) उत्तर व दक्षिण दिशा में सीढ़ियाँ। (iv) ईंटों व जिप्सम गारे से जलरोधक बनाया गया। (v) तीन ओर कक्ष, एक में बड़ा कुआँ। (vi) जल निकासी हेतु बड़ा नाला। (vii) उत्तर दिशा में 8 छोटे स्नानागार। → इसका प्रयोग विशेष धार्मिक स्नान हेतु होता था।
प्रश्न 32. सूफी मत के मुख्य धार्मिक विश्वासों और आचारों का वर्णन कीजिए। उत्तर – (1) गुरु अथवा पीर का महत्व – बिना गुरु के साधना संभव नहीं। (2) परमात्मा के संबंध में विचार – परमात्मा एक है, सर्वशक्तिमान और अद्वितीय। (3) जियारत को महत्व – दरगाहों पर आस्था प्रकट करना। (4) नाच एवं संगीत – ईश्वर की उपासना में जिक्र और समायानी संगीत का प्रयोग। (5) आत्मा एवं जगत – आत्मा ईश्वर का अंग है, वही जगत का निर्माता है। (6) लक्ष्य – परमात्मा के साथ एकत्व प्राप्त करना। (7) मानवता की भलाई – ईश्वर को पाने के लिए मानव मात्र से प्रेम आवश्यक है।
✦ खंड – ड़ (मानचित्र आधारित प्रश्न) [5 अंक]
प्रश्न 34. मानचित्र पर निम्नलिखित स्थलों को पहचान कर अंकित कीजिए। उत्तर – (i) हड़प्पा – पाकिस्तान (रावी नदी के किनारे) (ii) मोहनजोदड़ो – पाकिस्तान (सिंधु नदी के किनारे) (iii) लोथल – गुजरात (भोगवा नदी के किनारे) (iv) कालीबंगा – राजस्थान (v) धोलावीरा – गुजरात (vi) बनावली – हरियाणा (vii) राखीगढ़ी – हरियाणा
0 Comments