BSEH Class 12th – History Practice Paper with Answers (March 2024) Code: C

 

BSEH Class 12th – History

Practice Paper with Answers (March 2024)
Code: C
Maximum Marks: 80 | Time: 3 Hours

खंड – क (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

(1×21 = 21 अंक)

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन 'The Story of Indian Archaeology' पुस्तक के लेखक थे? उत्तर: एस. एन. राय

प्रश्न 2. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के प्रथम महानिदेशक कौन थे? उत्तर: अलेक्जेंडर कनिंघम

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन सी धार्मिक प्रथा हड़प्पा संस्कृति से अपरिचित और असामान्य प्रतीत होती थी? उत्तर: संस्कृत यज्ञ

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन सा भारत का सबसे पुराना स्तूप है जिसका निर्माण मौर्य राजा अशोक ने करवाया था? उत्तर: सांची स्तूप

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन सा पहलू जैन धर्म में तीर्थंकरों के अर्थ का वर्णन करता है? उत्तर: जो पुरुषों और महिलाओं को अस्तित्व की नदी के पार ले जाते हैं।

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से किस साम्राज्य ने सबसे पहले सोने के सिक्के जारी किये? उत्तर: कुषाण साम्राज्य

प्रश्न 7. हड़प्पा सभ्यता का निम्नलिखित में से कौन सा शहर विशेष रूप से शैल वस्तुओं के शिल्प उत्पादन के लिए समर्पित था? उत्तर: चन्हूदड़ो

प्रश्न 8. 'प्रयाग प्रशस्ति' के रचयिता कौन थे? उत्तर: हरिषेण

प्रश्न 9. सुदर्शन झील की मरम्मत किसने कराई थी? उत्तर: शक शासक रुद्रदमन प्रथम

प्रश्न 10. भारत में तंबाकू की कृषि किस सदी के आरंभिक दशक में शुरू हुई थी? उत्तर: 17वीं सदी

प्रश्न 11. क्रिप्स मिशन भारत में कब आया? उत्तर: 22 मार्च 1942

प्रश्न 12. फ्रांसिस बुकानन कौन था? उत्तर: वह एक चिकित्सक था जो बंगाल में (1794–1815) चिकित्सा सेवा में रहा।

प्रश्न 13. कृष्ण देव राय द्वारा रचित पुस्तक का नाम बताइए। उत्तर: अमुक्तमाल्यद

प्रश्न 14. अर्थशास्त्र के लेखक कौन थे? उत्तर: चाणक्य

प्रश्न 15. कॉलिन मैकेंज़ी भारत के सर्वेयर जनरल कब बने थे? उत्तर: 1815

प्रश्न 16. 'The Relief of Lucknow' नामक चित्र किसने बनाया था? उत्तर: थॉमस जॉन्स बार्कर

प्रश्न 17. कुरान की रचना किस भाषा में की गई थी? उत्तर: अरबी

प्रश्न 18. सिखों के नवें गुरु कौन थे? उत्तर: गुरु तेग बहादुर

प्रश्न 19. अभिकथन (A): महानवमी डिब्बा एक विशालकाय जलाशय था। कारण (R): महानवमी डिब्बा को डोमिंगो पेस 'विजय का भवन' की संज्ञा देता है। सही विकल्प चुनिए। उत्तर: (द) कारण सही है परन्तु अभिकथन सही नहीं है।

प्रश्न 20. अभिकथन (A): 1857 में ब्रिटेन में कपास आपूर्ति संघ की स्थापना हुई और 1859 में मैनचेस्टर कॉटन कंपनी बनाई गई। कारण (R): इनकी स्थापना कपास के नियमित निर्यात के लिए की गई थी। सही विकल्प चुनिए। उत्तर: (स) अभिकथन सही है परन्तु कारण सही नहीं है।

प्रश्न 21. अभिकथन (A): क्रिप्स मिशन की विफलता के बाद महात्मा गाँधी ने 1942 ई. में सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाया। कारण (R): भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान कई जिलों में स्वतंत्र सरकार की स्थापना हुई। सही विकल्प चुनिए। उत्तर: (द) कारण सही है परन्तु अभिकथन सही नहीं है।

खंड – ख (लघु उत्तरीय प्रश्न)

(3×6 = 18 अंक)

प्रश्न 22. भारत में परिवार व्यवस्था की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए। उत्तर: (i) संयुक्त परिवार व्यवस्था प्रचलित थी। (ii) परिवार का मुखिया सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होता था। (iii) सभी सदस्यों के उत्तरदायित्व निश्चित होते थे। (iv) परिवार पुरुष प्रधान होते थे।

अथवा: जाति प्रथा के कोई तीन दोष या बुराई बताइए। उत्तर: (i) समाज को कई हिस्सों में बाँट देती है। (ii) राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुँचाती है। (iii) छुआछूत की प्रथा को बढ़ावा देती है।

प्रश्न 23. गांधार शैली की मूर्तिकला की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए। उत्तर: (i) बुद्ध के जीवन की घटनाएँ मुख्य विषय। (ii) बुद्ध और बोधिसत्व की मूर्तियाँ। (iii) यूनानी और भारतीय शैली का मिश्रण। (iv) जातक कथाओं का चित्रण।

प्रश्न 24. इब्नबतूता ने नारियल तथा पान का वर्णन किस प्रकार किया था? उत्तर:

  1. पान को अंगूर की बेल की तरह उगाया जाता था, यह फल नहीं बल्कि पत्तियों के लिए होता था।
  2. नारियल को उसने खजूर के वृक्ष जैसा अद्भुत वृक्ष बताया।

प्रश्न 25. भक्ति आंदोलन के उदय के तीन कारण स्पष्ट कीजिए। उत्तर: (i) जाति व्यवस्था की जटिलता और अत्याचार। (ii) हिन्दू धर्म में व्यर्थ कर्मकांड और त्रुटियाँ। (iii) इस्लाम के प्रसार का भय।

प्रश्न 26. 'जिन्स-ए-कामिल' से क्या अभिप्राय है? मुगल राज्य इन्हें बढ़ावा क्यों देते थे? उत्तर: उत्तम फसलें जैसे कपास और गन्ना। मुगल राज्य इन्हें बढ़ावा देता था क्योंकि इनसे अधिक कर मिलता था।

प्रश्न 27. बी. आर. अम्बेडकर कौन थे? उत्तर: भारत के प्रसिद्ध विधिवेत्ता और अर्थशास्त्री। संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष। दलितों के मसीहा।

अथवा: धर्मनिरपेक्ष राज्य से आप क्या समझते हैं? विस्तार से बताइए। उत्तर: ऐसा राज्य जिसमें धार्मिक स्वतंत्रता हो, राज्य का अपना कोई धर्म न हो और धर्म के आधार पर भेदभाव न किया जाए।

खंड – ग (स्रोत आधारित प्रश्न)

(3×4 = 12 अंक)

प्रश्न 28. अर्थशास्त्र के विषय में आप क्या जानते हैं? इसमें किसका विस्तृत विवरण मिलता है और हाथियों को क्यों तथा कैसे पकड़ा जाता था? उत्तर:

  1. कौटिल्य द्वारा रचित राजनीतिक ग्रंथ।
  2. इसमें सैनिक और प्रशासनिक संगठन का विवरण है।
  3. हाथियों को सेना हेतु महावतों और वनवासियों की मदद से पकड़ा जाता था।

प्रश्न 29. डोमिंगो पेस किस बाजार का संजीव विवरण देता है? विजय नगर शहर को ‘विश्व का सबसे अच्छा संभरण वाला शहर’ क्यों कहा गया? फर्नाओ नूनिज कौन था? उत्तर:

  1. विजयनगर के बाजार का।
  2. क्योंकि यहाँ हर प्रकार का अनाज व वस्तुएँ प्रचुर मात्रा में उपलब्ध थीं।
  3. फर्नाओ नूनिज एक पुर्तगाली यात्री था।

प्रश्न 30. नमक विरोध का प्रतीक क्यों था? उत्तर: (i) अंग्रेज सरकार ने अन्यायपूर्ण नमक कर लगाया। (ii) नमक पर एकाधिकार से ग्राम उद्योग नष्ट हुआ। (iii) सामान्य जनता की उदासीनता से कर बना रहा।


खंड – घ (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

(3×8 = 24 अंक)

प्रश्न 31. मोहनजोदड़ो हड़प्पा सभ्यता अथवा सिंधु घाटी की सभ्यता का सबसे महत्वपूर्ण नगर था। इसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए। उत्तर:

  1. यह एक नियोजित नगर था जिसमें उत्तम जल निकासी व्यवस्था थी।
  2. नगर को दो भागों में बाँटा गया था – दुर्ग और निचला शहर।
  3. घरों में आँगन, स्नानघर और गोपनीयता का ध्यान रखा जाता था।
  4. लगभग 700 कुएँ पाए गए थे।
  5. दुर्ग में माल गोदाम और विशाल स्नानागार जैसी सार्वजनिक संरचनाएँ थीं।

अथवा: हड़प्पा सभ्यता के नगरों की जल निकास प्रणाली का वर्णन कीजिए। उत्तर:

  1. प्रत्येक घर गली की नालियों से जुड़ा हुआ था।
  2. नालियाँ ईंटों से बनी थीं और सफाई हेतु ढकी जाती थीं।
  3. घरों का गंदा पानी पहले हौदी में गिरता था, फिर गली की नालियों से बाहर जाता था।
  4. यह अब तक की सबसे सुविधाजनक प्राचीन प्रणाली मानी जाती है।

प्रश्न 32. मीराबाई भक्ति परंपरा की सबसे सुप्रसिद्ध कवयित्री थीं। उनके जीवन और योगदान का वर्णन कीजिए। उत्तर:

  1. मीराबाई मारवाड़ के मेड़ता जिले की राजपूत राजकुमारी थीं।
  2. उनका विवाह मेवाड़ के सिसोदिया कुल में हुआ, परंतु उन्होंने पारंपरिक पत्नी और माँ के दायित्वों को निभाने से मना कर दिया।
  3. उन्होंने कृष्ण को अपना एकमात्र पति माना और विष्णु के अवतार कृष्ण की भक्ति में जीवन व्यतीत किया।
  4. उनके ससुराल वालों ने उन्हें विष देने का प्रयास किया, परंतु वे राजमहल छोड़कर एक घुमक्कड़ संत बन गईं।
  5. उन्होंने अनेक भावपूर्ण भक्ति गीतों की रचना की और जातिवादी समाज की रूढ़ियों का विरोध किया।
  6. उनके गुरु रैदास थे जो एक चर्मकार थे, इससे पता चलता है कि उन्होंने जातिवाद का विरोध किया।

प्रश्न 33. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महात्मा गाँधी की भूमिका का वर्णन कीजिए। उत्तर:

  1. गाँधीजी ने सत्याग्रह और अहिंसा को आंदोलन का आधार बनाया।
  2. उन्होंने चंपारण, खेड़ा और अहमदाबाद में किसानों और मजदूरों के लिए संघर्ष किया।
  3. असहयोग आंदोलन (1920), नमक सत्याग्रह (1930) और भारत छोड़ो आंदोलन (1942) उनके नेतृत्व में हुए।
  4. उन्होंने भारतीय जनता को आत्मनिर्भरता और स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया।
  5. उनके नेतृत्व ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को जन-आंदोलन का रूप दिया।

खंड – ड़ (मानचित्र आधारित प्रश्न)

प्रश्न 34. मानचित्र पर पाँच महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थानों को चिन्हित कीजिए। उत्तर:

  1. मोहनजोदड़ो – सिंधु घाटी सभ्यता (पाकिस्तान)
  2. सांची – स्तूप (मध्य प्रदेश)
  3. अमरावती – स्तूप (आंध्र प्रदेश)
  4. विजयनगर – मध्यकालीन नगर (कर्नाटक)
  5. दांडी – नमक सत्याग्रह (गुजरात)

Post a Comment

0 Comments

"
"