HBSE Class 11 History इतिहास (हरियाणा बोर्ड) Chapter-4 तीन वर्ग Exercise Solution & Extra Questions
प्रश्न – टैली से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर -
- टैली एक प्रकार का कर ( Tax ) था
- यह कर ( Tax ) राजा किसानों पर लगाया करते थे
- पादरी तथा अभिजात वर्ग इस tax से मुक्त होते थे उन्हें यह tax नहीं देना होता था
प्रश्न – यूरोप में नगरों के विस्तार के कारण बताइए ?
उत्तर -
- कृषि का विस्तार
- जनसँख्या बढ़ना
- व्यापार में विस्तार
- इसी कारण यूरोप में नगरों के विस्तार हुआ
- और एक चौथा वर्ग नगरवासी बना
प्रश्न – फ्रायर किन्हें कहा जाता था ?
उत्तर -
- फ्रायर भिक्षुओं के ऐसे समूह को कहा जाता था
- जिस समूह ने मठ में ना रहने का फैसला लिया
- यह भिक्षु एक स्थान से दूसरे स्थान में घूम- घूम कर लोगों को उपदेश देते थे
- यह भिक्षु दान से अपना जीवन चलते थे
प्रश्न – श्रम अधिशेष से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर -
- लार्ड की जागीरों पर किसानों के परिवारों के श्रम से होने वाले उत्पाद को श्रम अधिशेष कहा जाता है
- किसानों के परिवारों को सप्ताह में तीन या उससे अधिक दिन तक लार्ड की जागीरों पर काम करना पड़ता है
प्रश्न – दो सबसे प्रसिद्ध मठ कब और कहाँ बनाये गए ?
उत्तर -
- 1. 529 में इटली में – सेंट बेनेडिक्ट
- 2. 910 में बरगंडी में - क्लूनी
प्रश्न - सामंतवाद के अन्तर्गत यूरोप में किसानों की क्या स्थिति थी?
उत्तर -
- गयारहवीं सदी के उत्तरार्द्ध यूरोप के अनेक भागों में सामन्तवाद की उत्पत्ति हुई।
- ‘सामन्तवाद’ (Feudalism) जर्मन शब्द ‘फ्यूड’ से बना है जिसका अर्थ है – एक भूमि का टुकड़ा।
- आर्थिक दृष्टि से सामन्त एक प्रकार के कृषि उत्पाद की ओर संकेत करता है जो सामन्त तथा कृषकों के सम्बन्धों पर आधारित था, कृषक अपने खेतों के साथ-साथ लार्ड (सामन्त) के खेतों पर भी कार्य करते थे।
- कृषक लार्ड को सेवा प्रदान करते थे तथा बदले में लार्ड उन्हें सैनिक सुरक्षा प्रदान करते थे साथ ही लार्ड को कृषकों पर न्यायिक अधिकार भी थे
- यह व्यवस्था मध्य फ्रांस और बाद में इंग्लैण्ड तथा दक्षिणी इटली में भी विकसित हुई
0 Comments