कक्षा : 12वीं (वरिष्ठ माध्यमिक)
विषय : इतिहास (Hindi & English Medium)
समय : 3 घंटे
अधिकतम अंक : 80
कुल प्रश्न : 34 खण्ड : क, ख, ग, घ, ङ सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
खण्ड – क (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
1. निम्न में से कौन-सा भवन हड़प्पा संस्कृति से सम्बन्धित नहीं है ? उत्तर – पिरामिड
2. कुरु जनपद की राजधानी थी : उत्तर – इन्द्रप्रस्थ
3. महाभारत का युद्ध किस स्थान पर हुआ था ? उत्तर – कुरुक्षेत्र
4. कहाँ भगवान बुद्ध ने सच्चा ज्ञान प्राप्त किया ? उत्तर – बोधगया
5. कबीर के गुरु कौन थे ? उत्तर – रामानन्द जी
6. 'प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस' का आह्वान किया : उत्तर – मुस्लिम लीग ने
7. 'हरिजन' नामक अखबार निकाला : उत्तर – महात्मा गाँधी ने
8. भारतीय संविधान का निम्नलिखित अभिलक्षण विश्व के लिए एक उदाहरण था : उत्तर – पूर्ण वयस्क मताधिकार
9. हड़प्पा सभ्यता के लोग किस पशु की पूजा करते थे ? उत्तर – बैल/बैल-नंदी
10. भारत के सबसे प्राचीन विधि ग्रन्थ का नाम बताइये। उत्तर – मनुस्मृति
11. 'रिहला' तथा 'Travels in the Mughal Empire' के लेखक कौन थे ? उत्तर – इब्नबतूता और फ्राँसिस बर्नियर
12. विजयनगर के शासकों को क्या कहा जाता था ? उत्तर – राय
13. गाँधी जी ने अपना राजनीतिक गुरु किसे माना ? उत्तर – गोपाल कृष्ण गोखले
14. पुरुषसूक्त में वर्णों का उल्लेख मिलता है। उत्तर – चार वर्ण (ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र)
15. पंच अणुव्रत का सम्बन्ध किस धर्म से है ? उत्तर – जैन धर्म
16. आदि ग्रन्थ 'साहिब' का संकलन किसने किया ? उत्तर – गुरु अर्जुन देव जी
17. विजयनगर में घोड़ों के व्यापारियों को क्या कहा जाता था ? उत्तर – कुडिरै चेत्ति
18. लखनऊ में विद्रोह के समय लोगों ने किसे अपना नेता घोषित किया ? उत्तर – बेगम हज़रत महल
19. अभिकथन (A): डॉ. वी. ए. स्मिथ ने समुद्रगुप्त को नेपोलियन की संज्ञा दी। कारण (R): समुद्रगुप्त के नेपोलियन के साथ अच्छे सम्बन्ध थे। उत्तर – (C) अभिकथन सही है, कारण सही नहीं है।
20. अभिकथन (A): झाँसी में क्रान्ति का नेतृत्व रानी लक्ष्मीबाई ने किया था। कारण (R): शाहमल ने कानपुर में क्रान्ति के लिए काश्तकारों को संगठित किया। उत्तर – (B) दोनों सही हैं, पर कारण सही व्याख्या नहीं करता।
21. अभिकथन (A): लाल, बाल और पाल का जोड़ अखिल भारतीय संघर्ष का प्रतीक था। कारण (R): इनके निवास-स्थान दूर थे। उत्तर – (A) दोनों सही हैं और कारण सही व्याख्या करता है।
खण्ड – ख (लघु उत्तरीय प्रश्न)
22. अशोक के अभिलेखों के ऐतिहासिक महत्त्व पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। उत्तर – अशोक के अभिलेखों से उसकी नीति, धर्म प्रचार, प्रशासनिक व्यवस्था और जनता के प्रति करुणा का ज्ञान मिलता है। ये भारतीय इतिहास के प्रामाणिक स्रोत हैं।
अथवा – कौटिल्य के अर्थशास्त्र पर संक्षिप्त टिप्पणी। उत्तर – अर्थशास्त्र प्राचीन भारत का राजनैतिक, आर्थिक और प्रशासनिक ग्रन्थ है। इसमें राज्य की नीतियाँ, कर व्यवस्था, युद्धनीति और शासन की रूपरेखा दी गई है।
23. मनुस्मृति में चाण्डालों के क्या कर्त्तव्य बताए गए हैं ? उत्तर – मृत पशुओं को हटाना, अपराधियों को दण्डित करना, समाज की सेवा करना आदि।
24. छठीं शताब्दी ई.पू. को भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है ? उत्तर – इस काल में महाजनपदों का उदय, बौद्ध और जैन धर्म का प्रादुर्भाव तथा सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन हुए।
25. नायक तथा अमर नायक कौन थे ? विजयनगर प्रशासन में उनकी भूमिका। उत्तर – नायक स्थानीय शासक थे और अमर नायक सैनिक सरदार। वे कर वसूलते, सेना रखते और प्रशासन में सहयोग करते थे।
26. 'चरखे' को राष्ट्रवाद का प्रतीक क्यों चुना गया ? उत्तर – चरखा स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रतीक था। गाँधी जी ने इसे स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक बनाया।
अथवा – भारत का राष्ट्रपिता किसे कहा गया और क्यों ? उत्तर – महात्मा गाँधी को राष्ट्रपिता कहा गया क्योंकि उन्होंने अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया।
27. भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएँ लिखिए। उत्तर – सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार, संघीय व्यवस्था, मौलिक अधिकार, धर्मनिरपेक्षता, स्वतंत्र न्यायपालिका आदि।
खण्ड – ग (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
28. हड़प्पावासियों के सुदूर क्षेत्रों से संपर्क थे। उदाहरण दीजिए। उत्तर – हड़प्पावासी मेसोपोटामिया, फारस और अफगानिस्तान से व्यापार करते थे। वहाँ से ताँबा, टिन, कीमती पत्थर आयात करते और अपने मोती, मनके, कपड़े निर्यात करते थे।
अथवा – हड़प्पा सभ्यता के शिल्प उत्पादों पर लेख। उत्तर – हड़प्पा में मनके, मिट्टी के बर्तन, धातु के औजार, मूर्तियाँ और कपड़े प्रमुख शिल्प उत्पाद थे।
29. गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं की व्याख्या कीजिए। क्या वे नया धर्म स्थापित करना चाहते थे ? उत्तर – गुरु नानक ने एकेश्वरवाद, समानता, सत्य, सेवा और भक्ति का उपदेश दिया। वे नया धर्म स्थापित नहीं करना चाहते थे, बल्कि समाज सुधार करना चाहते थे।
अथवा – शासकों ने नयनार और सूफी संतों से सम्बन्ध क्यों बनाए ? उत्तर – शासक जनता का समर्थन पाने और धार्मिक वैधता स्थापित करने के लिए नयनार और सूफी संतों से सम्बन्ध रखते थे।
30. 1857 ई. के विद्रोह को कुचलने के लिए अंग्रेज सरकार की नीति व कदम। उत्तर – अंग्रेजों ने कठोर दमन, फाँसी, संपत्ति जब्ती, सैनिक पुनर्गठन और राजाओं की शक्तियों को सीमित करने जैसे कदम उठाए।
अथवा – 1857 की घटनाओं में धार्मिक विश्वासों की भूमिका। उत्तर – कारतूसों में गाय- सूअर की चर्बी की अफवाह, धार्मिक असुरक्षा और आस्था ने विद्रोह को भड़काया।
खण्ड – घ (स्रोत आधारित प्रश्न)
31. रिहला से उद्धरण पर आधारित प्रश्न : (i) रिहला क्या है ? – इब्नबतूता की यात्रा-वृत्तांत पुस्तक। (ii) अकेले क्यों निकले ? – तीर्थ स्थलों को देखने की तीव्र इच्छा। (iii) कब लौटे और आयु ? – 1354 में, लगभग 52 वर्ष की आयु में। (iv) जन्मस्थान ? – तैजियर (मोरक्को)।
32. आइन से उद्धरण पर आधारित प्रश्न : (i) फसल को तीन पुलिन्दों में काटना चाहिए – अच्छा, मध्यम, बदतर। (ii) चौथा तरीका – लॉग बटाई (फसल काटकर ढेर बनाकर बाँटना)। (iii) कण कुत का अर्थ – अनाज का अनुमान। (iv) भाओली – बटाई प्रणाली।
खण्ड – घ (स्रोत आधारित प्रश्न)
33. सूपा की घटना पर आधारित प्रश्न :
(i) 16 मई 1875 कौन-सा वार था ? उत्तर – रविवार
(ii) उपद्रव का कारण क्या था ? उत्तर – किसानों पर अत्यधिक कर और साहूकारों की शोषणकारी नीतियाँ
(iii) इस घटना में किसानों ने क्या किया ? उत्तर – किसानों ने साहूकारों के घरों पर हमला किया और उनके खाते-बहियों को नष्ट कर दिया
(iv) इस घटना का ऐतिहासिक महत्व क्या है ? उत्तर – यह भारत में किसानों के संगठित विद्रोह का प्रारम्भिक उदाहरण था, जिसने आगे चलकर किसान आंदोलनों को प्रेरित किया
खण्ड – ङ (मानचित्र आधारित प्रश्न)
34. मानचित्र पर निम्नलिखित स्थानों को चिन्हित कीजिए : (प्रश्न-पत्र के अनुसार 5 अंक)
हड़प्पा सभ्यता का प्रमुख स्थल – मोहनजोदड़ो
बुद्ध का ज्ञान प्राप्ति स्थल – बोधगया
गुरु नानक देव जी का जन्मस्थान – तलवंडी (ननकाना साहिब)
1857 का प्रमुख विद्रोह स्थल – झाँसी
भारतीय संविधान सभा की बैठक का स्थान – नई दिल्ली
0 Comments